अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल का दीदार करने आ सकते हैं










                                        reuters


Report by

Chhattisgarh Jyoti

 

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने ताजमहल का दीदार करने आ सकते हैं। हालांकि उनका अभी कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन 24 और 25 फरवरी को दिल्ली आने का कार्यक्रम तय हो चुका है। व्हाइट हाउस से जुड़े सुरक्षा अधिकारी भी दो बार ताज की विजिट कर जायजा ले चुके हैं।























अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा को देखते हुए ताजनगरी में भी प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट हो गई है। पिछले महीने दो बार एडवांस टीम ने खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। पूर्व में जानकारी दी गई थी कि राष्ट्रपति की पत्नी ताज का दीदार करने आएंगी। अब स्वयं उनके परिवारीजनों के साथ आने के संकेत मिल रहे हैं। ट्रंप का ताज से काफी लगाव है। उनका अटलांटा में ताज नाम से प्रोजेक्ट भी है। 


इस संबंध में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। एडवांस टीम यहां आई थी। उसके बाद अभी तक उनके ताज देखने आने के संबंध में किसी तरह का सरकारी पत्र नहीं आया है। इस तरह का कोई कार्यक्रम प्राप्त होगा तो सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी।