नई दिल्ली। Jyotiraditya Scindia के कांग्रेस छोड़ने के बाद से मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार का भविष्य खतरे में हैं। आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा कि Jyotiraditya Scindia समर्थक विधायकों की मदद से भाजपा किस तरह प्रदेश में सरकार बनाएगी। बहरहाल, Jyotiraditya Scindia प्रकरण के पीछे मध्यप्रदेश के एक मुस्लिम नेता का बड़ा हाथ रहा। इस नेता नाम है जफर इस्लाम। उनकी और Jyotiraditya Scindia की पुरानी दोस्ती है। यही कारण है कि जफर इस्लाम ने Jyotiraditya Scindia के मन की बात पढ़ी और उसे भाजपा की शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया। जफर इस्लाम भाजपा के प्रवक्ता हैं।
कहा जा रहा है कि जफर इस्लाम के पीए मोदी से अच्छे संबंध हैं। संभवतया यही कारण है कि भाजपा ने इतने बड़े ऑपरेशन की जिम्मेदारी जफर इस्लाम को दी। जफर इस्लाम इससे पहले बैंक में नौकरी करते थे। राजनीति में उनकी छवि एक मृदुभाषी प्रवक्ता की है।
धुलेंडी वाले दिन जब Jyotiraditya Scindia केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गाड़ी में सवार होकर पीएम मोदी से मिलने पहुंचे तब जफर इस्लाम में भी उसी गाड़ी में मौजूद थे।