raipot by
Arshi raza
पिंपरी चिंचवड़ में पूजा के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले के पाखंडी बाबा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इसपर आरोप है कि यह महिला को निर्वस्त्र कर उनके शरीर पर निम्बू घुमाता था। जांच में सामने आया है कि यह घर में गुप्तधन होने और बेटा होने के लिए तांत्रिक पूजा करने के नाम पर महिलाओं को ठगता था। इसके खिलाफ पांच महिलाओं ने अलग-अलग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। गिरफ्तार कथित तांत्रिक की पहचान सोमनाथ चव्हाण के रुप में हुई है। एक शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि चव्हाण ने पूजा के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकत की और उसके परिवार से पूजा के लिए 3 लाख 11 हजार रुपये धोखे से ले लिए।
जान का डर और खजाने की कहानी बना कर ठगा
उसने बताया था कि उसके घर के एक कमरे में गुप्त धन गड़ा है। इसमें 7 पेटी आभूषण, एक सोने की गागर और एक गणपति की मूर्ति शामिल है। साथ ही बताया था कि घर की बेटी की जान खतरे में है। अगर बेटा चाहिए, लड़की की जान बचानी है और खजाना चाहिए तो घर पर पड़ी छाया को हटाना होगा। 15 दिनों में ये सब नहीं किया गया तो घर के लोगों की जान को खतरा है। इसके बाद परिवार तांत्रिक पूजा के लिए तैयार हो गया था।
परिवार ने पैसे की व्यवस्था करने के लिए महिलाओं के आभूषण तक बेचे। इसके 20 दिन बाद बाबा एक काली मुर्गी, सफेद कपड़ा, नमक और नीबू लेकर आया और पूजा शुरू की। उसने लड़की को एक कमरे में लेजाकर उसके कपड़े उतार उसके साथ अश्लील हरकत की।