PM नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर 5 साल में 446 करोड़ रुपए हो गए खर्च, सबसे अधिक रकम उड़ी 2015-16 के बीच


 


नई दिल्ली | पिछले पांच वर्षो में प्रधानमंत्री नरेदरा मोदी ने कई देशों की यात्रा की है। इन यात्राओं में कारोड़ों रूपाय का खर्च होता है। इसी खर्च से जुड़े कुछ आंकड़े विदेश मंत्रालय ने जारी किये हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा पर 446.52 करोड़ रूपये खर्च हुए। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि इन खर्चो में चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च शामिल है।


पीएम की विदेश यात्रा में सबसे ज्यादा कर्च साल 2015-16 के बीच हुआ। इस साल प्रधानमंत्री की यात्रा पर 121.85 करोड़ रूपये खर्च किए गए। निचले सदन में मंत्री की ओर से पेश ब्यौरे के अनुसार, वर्ष 2016-17 में 78.52 करोड़ रूपये खर्च हुए। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 में इस बाबत 99.90 करोड रूपये और 2018-19 में 100.02 करोड़ रूपये खर्च हुए। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर 46.23 करोड़ रूपये खर्च हुए।


इससे पहले साल साल 2019 में भी आंकड़े आए थे। तब 44 विदेश यात्राओं में कुल 443.4 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में 38 विदेश यात्राएं की और इन यात्राओं पर कुल 493.22 करोड़ रुपए खर्च हुए था। बता दें कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने इस बार होली न मनाने का फैसला किया है।


पीएम के अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए वे इस बार होली मिलन कार्यक्रम में आयोजित नहीं करेंगे। इस विषय पर प्रधानमंत्री की घोषणा के कुछ ही समय बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया कि दुनिया के देशों में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।