रेलवे भर्ती 2020: बिना परीक्षा 2800 भर्तियां, शुरू हुई आवेदन, 10वीं के मार्क्स से होगा चयन, जानें 10 बड़ी बातें

report by 


Arshi raza


 



Railway Recruitment 2020: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल- ईस्टर्न रेलवे कोलकाता आज से ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  कुल 2792 पद भरे जाएंगे। ये नियुक्तयां विभिन्न ट्रेड के लिए की जाएंगी। पहले यह भर्ती प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होनी थी लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 21 फरवरी कर दिया गया था। इसके बाद इसे फिर से आगे बढ़ाकर 5 मार्च और फिर 6 मार्च  यानी आज कर दिया गया। अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2020 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अप्रेंटाइस की भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। ये भर्ती 10वीं कक्षा और आईटीआई कोर्स के मार्क्स के आधार पर होगी। इन मार्क्स के आधार पर एक मेरिट बनेगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।