एक और केस मिला,युवक महाराष्ट्र से आकर कटघोरा में रूका था


कोरबा। तमाम सतर्कता के बाद राज्य में एक और कोरोना पॉजिटिव  केस मिलने से ंिचता बढ़ गई है। हालांकि यह युवक  महाराष्ट्र से आकर यहां रूका हुआ था। कटघोरा के मस्जिद में क्वारनटाईन किए गए कुछ लोगों में से एक को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जिला प्रशासन उसे एम्स भेज रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव 16 साल का युवक है जो कि महाराष्ट्र से कोरबा जिला के कटघोरा में मस्जिद में आकर ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से कोरबा मुस्लिम समुदाय के 30 लोग कटघोरा में आए हुए थे। ये सभी कटघोरा के 2 मस्जिदों में 16 और 14 कि संख्या में ठहरे हुए थे। लॉक डाउन के दौरान मस्जिद में बाहर से आये लोगो की जानकारी मिलने पर कलेक्टर किरण कौशल ने तत्काल सभी महाराष्ट्र से आये मुस्लिम समुदाय के लोगों को मस्जिद में ही कवारेंटाइन करवा दिया था। वही निज़ाममुदिन के तब्लीगी से आने वाले 20 मुस्लिमो को एसईसीएल गेवरा के गेस्ट हाउस में में कवारेंटाइन कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार इन पर नजऱ बनाये हुए थी। तभी कटघोरा के मस्जिम में कवारेंटाइन एक 16 साल के युवक की तबियत खराब होने पर उसका सैंपल जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया, जहा उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।